Vishal Bhardwaj

Author

Vishal Bhardwaj

India

Genres

Suspense Romantic Suspense New Adult Romance Romance Women's Fiction Literary Fiction Teen & Young Adult Poetry

Vishal Bhardwaj is an Indian Author and Poet. He Popularly known as Poet Vaidhvik. Vaidhvik is the author of Engineering In Love(2021), Instagram wala ishq(2020), Khayalo Se Kavitao ka Safar(2021). Vaidhvik also writes in various forms of Hindi literature. his works are published on vaidhvik.com and several other magazines. You can email him at info@vaidhvik.com or can visit on www.vaidhvik.com

Books

4 books

Cover of Engineering In Love : इंजीनियरिंग इन लव (Hindi Edition)

Engineering In Love : इंजीनियरिंग इन लव (Hindi Edition)

इसमें इंजीनियरिंग के चार सालो को समेत कर रखा गया है आपको बता दू ये कोई हायी फायी वाली इंजीनियरिंग नही है ये है स्टेट बोर्ड इसमें वही बन्दे आते है जिनके सपने तो आई आई टी के होते है पर आई आई टी होता औकाद से बाहर है। अब ये इंजीनियरिंग के बारे में है तो आप लोग सोच रहे होंगे की कितनी ही किताबे और फिल्मे आ चुकी है इंजीनियरिंग के बारे में लेकिन एक बात पहले की क्लीयर कर देते है ये वो इंजीनियरिंग नही है जहां लाखों करोड़ों का पैकेज मिलता है पर हां यहाँ से आलराउंडर जरुर निकलते है जिनकी सैलेरी का कोई अता पता नही होता। कुछ कॉल सेंटर जॉइन करते है कुछ अपनी पुस्तैनी मिठायी की दुकान तथा साथ ही कुछ घर बैठकर सिर्फ सपने देखते है बस इंजीनियरिंग को छोड़ कर बाकी सब कुछ करते है। खैर हम जिस इंजीनियरिंग की बात करने जा रहे है वो कोई सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स नही बल्कि इंजीनियरिंग इन लव है। अब जब लव का नाम ले ही दिया है तो दिल थाम के बैठना पड़ेगा क्युंकी ये इंजीनियरिंग की क्रांति ही है जिसमें इंजीनियरिंग को छोड़ बाकी सब कुछ होता है। खैर सफर तो बहुत बड़ा है पर शुरु इसको छोटे शहर से करना पड़ेगा, बरेली उत्तर प्रदेश, वैसे उत्तर प्रदेश मे दो बरेली है एक है राय बरेली जो की लखनऊ के ही ठीक बराबर में है पर हम बात कर रहे है बाँस बरेली की जो की बाँस के फर्निचर, आंखो में लगाने वाला सुर्मा के लिये फेमस है और १९६६ में रिलीज हुयी फिल्म “मेरा साया” तो आपको नही याद होगी पर उसका गाना जरूर सुना होगा “झुम्का गिरा रे बरेली के बाज़ार में” खैर अब आप लोग समझ गये होंगे की हम किस बरेली के बारे में बात कर रहे है। पर शुरु करने से पहले इंजीनियरिंग इन लव की अहम किरदार को याद कर लेते है। भले ही तेरा साथ यू ही ज़िन्दगी में रहे या ना रहे पर ये इंजीनियरिंग और और तेरी इश्क़ वाली चाय अब कभी मेरा पीछा नहीं छोड़ेगी, तेरे इश्क़ से ज्यादा तो मैंने इसकी चाय को चख लिया है। और आज भी बरेली में तू मिले या ना मिले पर इश्क़ वाली चाय हमेशा मिलती है और मिलती रहेगी। और वो झुमका भले ही ६६ के दसक में खो गया हो पर तेरे झुमके की झंकार आज भी उस झुमके की झंकार से कम नहीं है। तू आज भी उस झुमके की झंकार से किसी को भी सम्मोहित कर सकती है। और शायद इसीलिए तेरे झुमके की झंकार और इश्क़ वाली चाय की मिठास आज भी बरकरार है। होंगे देल्ही , मुंबई , बंगलोर जैसी कई विकसित शहर पर बरेली की अपनी ही कुछ बात है। तो चलते है शहर के चारो ओर नाथ मंदिरों से परिपूर्ण नाथ नगरी बरेली में, जहा से सब शुरू हुआ था। PENTOPUBLISH4

Cover of Instagram Wala IshQ : इंस्टाग्राम वाला इश्क़ - एक ऑनलाइन प्रेम कथा (Hindi Edition)

Instagram Wala IshQ : इंस्टाग्राम वाला इश्क़ - एक ऑनलाइन प्रेम कथा (Hindi Edition)

काशी का लड़का अयोध्या की छोरी कैसे शुरू हुयी मथुरा में इनकी ऑनलाइन लव स्टोरी ... क्या ऑनलाइन शुरू हुआ ये प्यार अपने मुकाम तक पहुच पाया ? जानने के लिए हम ले चलते है मथुरा जहा ये कहानी शुरू होती है। मै हू शुभम जैसा की नाम है ज्यादातर शुभ ही होता है मेरे साथ,अगर आप जानना चाहते है की इस प्यारे से भूकंप की शुरुआत कैसे हुयी उसके लिए हमे चलना पड़ेगा कुछ वक़्त पहले मुझे नहीं पता था जो ज़िन्दगी में एक सोनामी एक बाद ही इतनी जल्दी भूकंप के झटके भी मिलना शुरू हो जायेंगे ऐसा लग रहा था कि ऊपर वाला भी सहनशक्ति बढ़ाने के लिए गुगली पर गुगली डाले पड़ा है । चलो चलते कुछ वक्त पहले जब सुनामी के बाद दिल का आसमान लगभग साफ हो गया था मुझे नहीं पता था की अब मुझे भूकंप कि तैयारी करनी है । एक महीने पहले ... दिसम्बर २०१८ आज बहुत दिनों बाद मुझे अच्छा लग रहा है, मै एक दुसरे शहर में कार्य के सिलसिले में रहता हू और करीब दो साल से इसी शहर में हू। ये शहर है प्रेम का प्रतीक मथुरा मेरे कान्हा कि धरती है .....

Cover of Khayalo Ka Aashiyana : खयालो का आशियाना (Hindi Edition)

Khayalo Ka Aashiyana : खयालो का आशियाना (Hindi Edition)

खयालो का आशियाना में विभिन्न विषयो पर कविताओ एवम कहानियो का संग्रह किया गया है जो मुख्यता सफ़र कम्युनिटी के सदस्यों द्वारा लिखी गयी है खयालो का आशियाना में आपको अपने पसंदीदा विषयों पर लिखित युवा लेखको द्वारा प्रस्तुत कविताओ एवम काव्य के कुछ अंश इस पुस्तक में समाहित करने की कोशिश की गयी है । सफ़र कम्युनिटी की प्रथम डिजिटल पुस्तक कोरोना मैन जो की #कोविद१९ कोरोना वायरस के विषय में थी जिसमे कोरोना मैन को एक सुपर दानव के रूप में वर्णित किया गया है इस कहानी को अवेंज़ेर्स के सुपर हीरो के तर्ज पर प्रस्तुत करने कि कोशिश करते हुए कोरोना वायरस के प्रभाव आदि के बारे में वर्णन किया गया है । सफ़र कम्युनिटी आज कल के उभरते युवा कवियों , लेखको को एक स्थान तथा सही दिशा दिखाने का कार्य कर रहे है जो भारत के विभिन्न शहरो से संवंधित है । सफ़र कम्युनिटी के प्रमुख सदस्यों में, विशाल भारद्वाज , दीपा राना , सरिता कुमारी , कल्याण सिंह एवम प्रतीक मिश्रा का प्रमुख योगदान है इन सभी को मेरा धन्यबाद । Instagram- SafarCommunity

Cover of Khayalo Se Kavitao Ka Safar : खयालो से कविताओ का सफर (Hindi Edition)

Khayalo Se Kavitao Ka Safar : खयालो से कविताओ का सफर (Hindi Edition)

खयालो से कविताओ का सफ़र में विभिन्न विषयो पर कविताओ का संग्रह करने की कोशिश की गयी है।